Raebareli News : रायबरेली जिले में अब किराएदारों के लिए किराएनामे की रजिस्ट्री को लेकर अधिकतम इंस्टाम (Stamp) शुल्क निर्धारित कर दिया गया है। यह व्यवस्था 19 नवंबर 2025 से लागू हो गई है। इसके साथ ही, जिले में जमीनों के सर्किल रेट में जल्द ही 10% की बढ़ोतरी होने की भी तैयारी है, जिससे संपत्ति खरीदना महंगा हो जाएगा।
किराएनामा रजिस्ट्री शुल्क में नया ढांचा
उप रजिस्ट्रार बृजेश पाठक ने किराएनामे की रजिस्ट्री के लिए निर्धारित नए शुल्क ढांचे की जानकारी दी, जो किराए की औसत वार्षिक धनराशि पर आधारित है।

औसत वार्षिक किराया (धनराशि) 1 वर्ष तक का शुल्क 5 वर्ष तक का शुल्क 10 वर्ष तक का शुल्क
₹2 लाख तक ₹500 ₹1,500 ₹2,000
₹2 लाख से ₹6 लाख तक ₹1,500 ₹4,500 ₹7,500
₹6 लाख से ₹10 लाख तक ₹2,500 ₹6,000 ₹10,000
पाठक ने बताया कि इस अधिसूचना का उद्देश्य किराएदार और मकान मालिक दोनों के लिए रजिस्ट्री प्रक्रिया को स्पष्ट और सरल बनाना है।
जमीनों के सर्किल रेट में 10% की वृद्धि जल्द
किराएनामे के नए नियम के बाद अब जिले के निवासियों को एक और वित्तीय झटका लगने वाला है। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर, रायबरेली में जमीनों के सर्किल रेट में लगभग 10% की वृद्धि करने की तैयारी पूरी हो चुकी है।
सर्किल रेट में वृद्धि होने से रजिस्ट्री और स्टांप शुल्क की लागत सीधे तौर पर बढ़ जाएगी, जिससे जिले में संपत्ति खरीदना और बेचना दोनों महंगा हो जाएगा। जल्द ही लागू होगा










