Raebareli News : अज्ञात चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, एक में पाई सफलता तो एक में रहे असफल

लगभग 2 लाख के जेवरात व हजारों रुपए नगदी किए पार

Raebareli News : थाना क्षेत्र की थुलेडी चौकी के अंतर्गत बाबूगंज मजरे अटरा गांव में बीते शुक्रवार व शनिवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने चौकी पुलिस के गस्त की पोल खोलते हुए दो घरों में धावा बोल कर एक घर को पूर्ण रूप से निशाना बनाने के पश्चात चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जबकि एक घर में वह कामयाबी पाने में असफल रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने उक्त गांव के दो घरों रिंकू पुत्र बैजनाथ एवं गुड्डू पुत्र राजाराम के यहां बीती रात धावा बोला, जहां चोरों ने रिंकू पुत्र बैजनाथ के घर से लगभग दो लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात एवं ₹25000 नगद पार कर दिए तो वही गुड्डू के घर में सुगबुगाहट देख चोर चोरी की घटना को पूर्ण रूप से अंजाम देने में असफल रहे।

पीड़ित रिंकू के द्वारा बताया गया कि चोर उसके घर में छत के रास्ते से प्रवेश किये और उन्होंने चोरी की घटना को अंजाम देते हुए घर में कमरे के अंदर अलमारी में रखे लगभग दो लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात व ₹25000 नगद पार कर दिए। साथ ही साथ उनके द्वारा यह भी बताया गया कि जब वह सुबह सोकर उठे, तब उन्हें घटना की जानकारी हुई।

घटना की सूचना जैसे ही गांव में आग की तरह फैली तो सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों का जमावड़ा घटनास्थल पर लग गया। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस बाबत थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है, जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Other Latest News

Leave a Comment