Raebareli : अज्ञात डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, एक ट्रामा सेंटर रेफर

Raebareli : थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की देर रात लगभग 10:00 बजे के आसपास एक तेज रफ्तार अज्ञात डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया है, वहीं दूसरे को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।

घायल बाइक सवार श्री राम मौर्या पुत्र राम शंकर मौर्या उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम कूटी गुल्लूपुर पोस्ट कठवारा अपने एक साथी आशुतोष उम्र लगभग 35 वर्ष के साथ उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए चुरुवा से हरचंदपुर जा रहे थे। जैसे ही वह चुरुवा चौराहे पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात डीसीएम में उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद डीसीएम चालक मय वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंचे चुरुवा चौकी इंचार्ज सचिन शर्मा के द्वारा मय पुलिस बल के साथ घटनास्थल का जायजा लेते हुए घायल दोनों बाइक सवारों को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक परीक्षण के दौरान श्रीराम मौर्या को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दूसरे अज्ञात बाइक सवार को प्राथमिक उपचार के पश्चात ट्रामा टू पीजीआई रेफर किया गया है।

Other Latest News

Leave a Comment