Raebareli Road Accident : अनियंत्रित कंटेनर ट्रक ने राहगीरों को रौंदा, एक की मौत, सात लोग घायल

Raebareli : रायबरेली जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर ट्रक ने सड़क किनारे चल रहे राहगीरों को कुचल दिया। इस भीषण दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसा डीह थानाक्षेत्र के भारतगंज बाजार में शाम के समय हुआ,जब बाजार में काफी चहल-पहल थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम के वक्त भारतगंज बाजार में,लोग खरीदारी और आवागमन कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक अचानक बेकाबू हो गया। ट्रक ने सबसे पहले साइकिल सवार को अपनी चपेट में लिया और फिर सड़क किनारे चल रहे अन्य राहगीरों को रौंदते हुए काफी दूर जाकर रुका। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों में ट्रक चालक की लापरवाही को लेकर काफी आक्रोश देखा गया

मृतक की पहचान और घायलों की स्थिति

मृतक की पहचान बाबूलाल गुप्ता के रूप में हुई है, जो साइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कुल सात लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. आतिफ ने बताया कि पुलिस द्वारा लाए गए घायलों का उपचार किया जा रहा है। एक घायल की हालत गंभीर है, जबकि बाकी की स्थिति खतरे से बाहर है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कुछ को आगे रेफर किया जा सकता है।

हादसे की सूचना मिलते ही डीह थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचवाया और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। सलोन के क्षेत्राधिकारी (सीओ) यादवेंद्र ने घटनास्थल का मुआयना किया, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है, और चालक की तलाश जारी है।हादसे का मुख्य कारण ट्रक की अनियंत्रित रफ्तार और चालक की लापरवाही मानी जा रही है।

Other Latest News

Leave a Comment