Raebareli : अहियारायपुर ओवरब्रिज पर ट्रक फंसने से घंटों लगा जाम, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल; परिवहन विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

Raebareli : शहर कोतवाली क्षेत्र के अहियारायपुर इलाके में बने ओवरब्रिज पर एक ट्रक के फंसने से घंटों तक यातायात बाधित रहा। देर रात लगा यह जाम लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया, वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद परिवहन व्यवस्था और निगरानी पर सवाल उठने लगे हैं।

मामला सोमवार 12 जनवरी 2026 की रात लगभग 10:30 बजे का है। जानकारी के अनुसार, शहर के अहियारायपुर स्थित चंपा देवी मंदिर के पास लखनऊ–प्रयागराज रेलवे लाइन के ऊपर बने ओवरब्रिज से एक भारी वाहन गुजरने की कोशिश कर रहा था। ट्रक में निर्धारित सीमा से अधिक ऊँचाई लेने के लिए अलग से एंगल लगाए गए थे। मानक के विपरीत इस संरचना के कारण ट्रक ओवरब्रिज की छत से टकरा गया और फ्लावर की छत में बुरी तरह फंस गया।

अचानक हुई इस स्थिति के चलते पुल के नीचे से गुजरने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई आवश्यक सेवाओं के वाहन और यात्री भी जाम में फंसे रहे और लोगों को घंटों परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक टीम ने ट्रक पर लगे अतिरिक्त एंगल को काटकर वाहन को बाहर निकालने की कोशिश की, जिसके बाद रात देर तक जाम धीरे-धीरे समाप्त हुआ।

सूत्रों के मुताबिक, ट्रक चालक के खिलाफ जाम और खतरा पैदा करने के आरोप में कार्रवाई की गई है। वहीं इस घटना के वीडियो के इंटरनेट पर वायरल होने से परिवहन विभाग की निगरानी व्यवस्था और भारी वाहनों की जांच प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रूट पर अक्सर मानक के विपरीत ओवरलोड और संशोधित वाहन गुजरते रहते हैं, लेकिन कार्रवाई न के बराबर होती है। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और परिवहन नियमों के अनुपालन की गंभीरता को उजागर कर दिया है।

Other Latest News

Leave a Comment