Reel Accident : रील बनाने के चक्कर में दर्दनाक हादसा, ट्रेक्टर से गिरकर युवक की मौत

रील बनाते समय असंतुलित होकर गिरा था युवक

Reel Accident : आजकल की युवाओं को सोशल मीडिया पर रील बनाकर वायरल करने की जल्दी रहती है, लेकिन वह है इस रील बनाने के चक्कर में आने वाले खतरों से अनजान रहते हैं, जो इतना खतरनाक हो सकता है कि इसमें लोगों की जान तक चली जाती है। ऐसे ही एक मामले में गांव का एक युवक अपने खेत पर ट्रैक्टर चलाते समय रील बना रहा था। इस दौरान वह चलते ट्रैक्टर से असंतुलित होकर नीचे गिरा और ट्रैक्टर के टायर के नीचे दबाकर उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मेलवारा निवासी नीलेश अहिरबार सोमबार अपने गांव में था और अपने ही ट्रैक्टर से अपने दोस्त लोकेंद्र के साथ रील बना रहा था।

बताया गया है कि उक्त युवक की इंस्टाग्राम पर #the_lokendra_94 नाम से आईडी बनी हुई है, जिस पर वह रील अपलोड भी करता है।

जानकारी मिली है कि जब वह ट्रैक्टर को कच्चे रास्तों पर तेजी के साथ भागते हुए अपने दोस्त को बैठकर रील बना रहा था, इसी दौरान वह ट्रैक्टर से असंतुलित हो गया और नीचे गिर गया। इस दौरान ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर चढ़ता हुआ चला गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हालांकि उसके परिजन उसे लेकर तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां डाक्टरी परीक्षण के दौरान निलेश को मृतक घोषित कर दिया गया। यह भी जानकारी मिली है कि इस दौरान उसका दोस्त लोकेंद्र उसे ट्रैक्टर को धीमी गति से चलने के लिए कह रहा था लेकिन निलेश ने उसकी एक नहीं सुनी और जिसका परिणाम यह हुआ कि वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। फिलहाल पुलिस ने मृतक केशव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Other Latest News

Leave a Comment