अमरोहा मे अवैध संबंधों के दबाव में सनसनीखेज हत्या, महिला गिरफ्तार—पुलिस ने खोले चौकानें वाले राज

अमरोहा : जनपद के थाना अमरोहा देहात क्षेत्र के गांव रामहट में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यह मामला न सिर्फ इलाके में दहशत फैलाने वाला है बल्कि अवैध संबंधों की जटिलता और उसके खतरनाक अंजाम को भी उजागर करता है। बीते रविवार को गांव के रहने वाले हरपाल की गन्ने के खेत में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। उस समय तक यह मामला रहस्य बना हुआ था कि आखिर उसकी हत्या किसने और क्यों की। परन्तु देहात थाना पुलिस की पड़ताल ने परत-दर-परत सच्चाई उजागर कर दी। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक हरपाल गांव की ही एक महिला पर अवैध संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। लगातार दबाव और प्रताड़ना से परेशान महिला ने आखिरकार उसे रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। योजना के तहत उसने हरपाल को गन्ने के खेत में बुलाया और वहां धारदार हथियार से उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने वैज्ञानिक तरीकों से जांच करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे मामले में सीओ नौगांवा सादात अवध मान भदौरिया ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि—“मृतक द्वारा अवैध संबंध बनाने का दबाव डाला जा रहा था। इसी वजह से आरोपी महिला ने गन्ने के खेत में बुलाकर हत्या की। फिलहाल आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।” इस सनसनीखेज खुलासे के बाद गांव और आसपास के इलाके में चर्चाओं का दौर तेज है। लोग कह रहे हैं कि व्यक्तिगत विवाद और अवैध संबंध जैसी स्थितियां किस तरह बड़ी वारदात का कारण बन सकती हैं, यह घटना उसकी सबसे बड़ी मिसाल है।

Other Latest News

Leave a Comment