Amroha : अमरोहा में कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ठंडी हवाओं और गिरते तापमान के चलते हालात शिमला जैसी ठंड का एहसास करा रहे हैं। आज का दिन इस साल का सबसे ठंडा दिन माना जा रहा है।
सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों से निकलने में हिचकिचाते नजर आए। मजबूरी में बाहर निकले लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते दिखाई दिए। बाजारों, चौराहों और बस स्टैंडों पर लोग आग तापते नजर आए।

ठंड के कारण बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष परेशानी हो रही है। वहीं प्रशासन की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई गई है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अत्यधिक ठंड में सावधानी बरतें और आवश्यक होने पर ही घर से निकले।










