पिछड़ों शोषितों की मुखर आवाज थे शिवदयाल चौरसिया : सपा

वीरेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह सामाजिक न्याय के हितैषी पिछड़ों शोषितों पीड़ितों की मुखर आवाज थे शिवदयाल चौरसिया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार गरीबों पिछड़ों के नेता बाबू शिवदयाल चौरसिया की पुण्यतिथि पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में कार्यक्रम आयोजित कर मनायी गयी। जिलाध्यक्ष इं वीरेंद्र यादव ने पूर्व सांसद शिवदयाल चौरसिया की पुण्यतिथि पर आयोजित विचार गोष्ठी में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह सामाजिक न्याय के हितैषी पिछड़ों शोषितों पीड़ितों की मुखर आवाज थे।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने पिछड़ों को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक रूप से जागरूक करने के लिए”आदि हिन्दू सभा”का गठन किया बाद में डॉ भीमराव अम्बेडकर जी से मिलने के बाद ” डीप्रेस्ट क्लासेज लीग” में विलय कर दिया।अपने सम्पूर्ण जीवन काल में पिछड़ों, दलितों और अछूतो के उत्थान के लिए उन्होंने संघर्ष किया।

सपा के प्रदेश सचिव डॉ शशिकांत शर्मा ने कहा कि शोषितों पीड़ितों के नेता शिवदयाल चौरसिया ने सन् 1967 में रायबरेली लोकसभा सीट से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के विरुद्ध चुनाव लडा चुनाव हारने के बाद भी पिछड़ों, दलितों में बहुत लोकप्रिय रहे।

इस अवसर पर राजेश मौर्य, मो.अरशद खान, अजय यादव, संदीप शुक्ल, मो.हसनैन ख़ान, सुरजीत सिंह, बलराज राना, राम खेलावन प्रजापति, रेहान कजियाना, ब्रजेश कुमार, विकास यादव, दीपक यादव, धर्मेन्द्र पाल, आशीष सिंह आदि लोगो ने पूर्व सांसद शिवदयाल चौरसिया के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किए गए सामाजिक संघर्षों पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Other Latest News

Leave a Comment