अयोध्या ( Ayodhya ) में 25 नवंबर को होने वाले भगवान श्री राम की मंदिर पर ध्वजारोहण व प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर गोंडा ( Gonda ) पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। अयोध्या ( Ayodhya ) में ध्वजारोहण कार्यक्रम और प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा ( Gonda ) विनीत जायसवाल ने गोण्डा –अयोध्या बॉर्डर का निरीक्षण किया।
उन्होंने सुरक्षा तैयारियों, चेकिंग पॉइंट्स, पुलिस तैनाती और रूट डायवर्जन की बारीकी से समीक्षा की। एसपी ने अधिकारियों को सघन चेकिंग, सतर्क निगरानी, ड्रोन मॉनिटरिंग और QRT टीम को सक्रिय रखने के निर्देश दिए।

एसपी जायसवाल ने कहा कि कार्यक्रम की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने निर्धारित प्वाइंट पर समय से मुस्तैद रहें। निरीक्षण के दौरान सीओ तरबगंज उमेश्वर प्रभात सिंह और थानाध्यक्ष अभय सिंह सहित पुलिस टीम मौजूद रही।










