4th Kargil Martyrs Badminton Competition : नगर पंचायत परशदेपुर के एन.एच. पब्लिक स्कूल में पूर्व प्रधान स्व. दिलीप सिंह की स्मृति में आयोजित चतुर्थ कारगिल शहीद मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों का जोश चरम पर दिखा। विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की जमकर तालियां बटोरी।
दूसरे दिन के क्वार्टरफाइनल मुकाबलों का शुभारंभ क्षेत्राधिकारी सलोन यादुवेंद्र पाल ने फीता काटकर किया। युगल वर्ग में लखनऊ के धर्मवीर–शिवम ने सलोन के वैभव युवराज को, हरियाणा के रजत–अयान ने प्रयागराज के ताज प्रवीण को, वहीं लखनऊ के रेंयांच शुभम ने कुंडा के संजीत सदा को हराकर अगले दौर में जगह बनाई। एकल वर्ग के मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया।

हरियाणा के अयान ने लखनऊ के वैभव को, प्रयागराज के प्रवीण ने रायबरेली के प्रियांक को, लखनऊ के युवराज ने रायबरेली के अमित को, लखनऊ के शिवम ने परशदेपुर के आकर्षित निर्मल को, लखनऊ के वैभव ने पत्रकारपुरम के शुभम को, हरियाणा के रजत ने प्रयागराज के प्रवीण को तथा अमेठी के शिवेंद्र ने रायबरेली के अंकित को हराते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
कार्यक्रम समाजसेवी अली अहमद, चौकी प्रभारी मोहित भारद्वाज, रामशब्द त्रिपाठी, अभय सिंह, एम.पी. सिंह, लाल बाबू, मोहम्मद जावेद, सैयद आरिफ मेंहदी, मोहम्मद शरीफ, भूपेंद्र, बसंत, आशीष केसरवानी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। आयोजक दीपू सिंह, शम्सी रिजवी, जैद हारिश और अब्दुल बारी खान ने सभी अतिथियों व खिलाड़ियों का आभार जताया।










