Subhasa Sculptors Foundation : प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने रेत से बनाई कला, कल्पनाओं को रेत पर उतारा

Subhasa Sculptors Foundation : बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को रेत पर उतारा, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी होंगे सम्मानित

Subhasa Sculptors Foundation : गोरखपुर (Gorakhpur) के राजघाट स्थित राप्ती नदी के किनारे आज का दिन कला और रचनात्मकता का उत्सव बन गया। राज्य स्तरीय रेत कला आकृति प्रतियोगिता का आयोजन यहां हुआ, जिसे उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी और सुभसा स्कल्पटर्स फाउंडेशन (Subhasa Sculptors Foundation) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया।

दरअसल राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश एवं सुभसा स्कल्पटर्स फाउंडेशन गोरखपुर (Subhasa Sculptors Foundation Gorakhpur) के संयुक्त तत्वावधान में”सम-सामयिकी आकृति की खोज-निर्मल राप्ती” विषयक शिल्पयान गोरखपुर-2025 प्रतियोगिता का आयोजन राप्ती नदी तट स्थित गुरु गोरखनाथ घाट पर किया गया। इस प्रतियोगिता के आयोजक भास्कर विश्वकर्मा ने कहा कि प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों के बेहतर प्रदर्शन को लेकर उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।

तस्वीरों में आप देख सकते है कि खुले आसमान के नीचे, रेत पर हाथों से सजीव होती आकृतियां प्रतिभागियों की रचनात्मकता और उनके गहरे संदेशों की गवाह बन रही है। बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को रेत पर उतारा, जिसमें धर्म, संस्कृति, और समाज के प्रति उनकी जागरूकता स्पष्ट दिखी। इस दौरान आयोजक और प्रतिभागियों ने क्या कुछ कहा आइए एक नजर डालते है।

Other Latest News

Leave a Comment