Kalaripayattu Martial Art : चार दिवसीय कलारिपयट्टू मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन

Kalaripayattu Martial Art : कलारीपयट्टू एसोसिएशन रायबरेली के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय निःशुल्क कलारीपयट्टू मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर का समापन सोमवार को सफलतापूर्वक किया गया।

सचिव आशीष जायसवाल ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के दौरान खिलाड़ियों को कलारिपयट्टू की पारंपरिक तकनीकों का गहन अभ्यास कराया गया, जिसमें बॉडी कंडीशनिंग, लाठी, चुवाडुकल, तलवार-ढाल, आत्मरक्षा तकनीक एवं अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अथिति यशवंत सिंह अध्यक्ष जिला ओलम्पिक संघ रायबरेली, विशिष्ट अथिति आशुतोष पाण्डेय नगर अध्यक्ष भाजपा रायबरेली, संरक्षक राजीव अग्रवाल, अध्यक्ष डॉ0 एस एम सिंह, कोषाध्यक्ष प्रशांत सिंह, उपाध्यक्ष मौसम कुमार शुक्ला, अतिथि कराटे मास्टर राकेश कुमार गुप्ता, कलारीपयट्टू प्रशिक्षक आयूब द्वारा खिलाड़ियों को शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से नियमित अभ्यास कराया गया।

समापन समारोह में खिलाड़ियों द्वारा आकर्षक डेमोंसट्रेशन प्रस्तुत किया गया, जिसे देखकर उपस्थित अतिथिगण एवं अभिभावक अत्यंत प्रभावित हुए।

संरक्षक राजीव अग्रवाल ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और देश की प्राचीन युद्ध कला के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं।

शिविर के अंत में सभी प्रतिभागियों को मुख्य अथिति द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Other Latest News

Leave a Comment