डीह में एनसीईआरटी पुस्तकों के आधार पर प्रशिक्षित हुए शिक्षक

निपुण भारत मिशन के अंतर्गत दिए जा रहे एफएलएन व एनसीईआरटी पुस्तकों पर आधारित प्रशिक्षण का हुआ समापन

शिक्षकों को निपुण भारत के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र डीह में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत एफ एल एन व एनसीईआरटी पुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण के पांचवें व अंतिम फेरे का समापन हुआ।

प्रशिक्षण की शुरुआत शिक्षको द्वारा संगीतमय प्रार्थना और प्रेरक गीत के साथ में की गई। आज प्रशिक्षण का पांचवां दिवस सात सत्रों में विभाजित था। जिसमें ए आरपी अंकुर मिश्रा, केके शुक्ल, महेश पांडेय व पवन मिश्रा द्वारा मुख्य रूप से इंडियन नॉलेज सिस्टम पर चर्चा करते हुए इसके अंग्रेजी विषय की पुस्तकों के जुड़ाव पर समझ बनाने के साथ ही रीडिंग व स्पीकिंग स्किल डेवलप करने पर चर्चा की गई। शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण संबंधी विभिन्न विषयों पर प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रशिक्षण को रोचक बनाया गया। प्रशिक्षण में उपस्थित शिक्षकों ने अपने विद्यालय में किए जा रहे कार्यों और अनुभवों को साझा किया।

खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर सत्य प्रकाश यादव ने शिक्षको से संवाद करते हुए प्रशिक्षण में सीखी गई विधाओं को अपने विद्यालय में लागू करने के लिए प्रेरित किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा एक-एक प्रेरक प्रसंग के द्वारा शिक्षक के महत्व को रेखांकित किया गया। प्रशिक्षकों द्वारा कुशलता पूर्वक विभिन्न सत्र को संचालित कराया गया।

इस अवसर पर कृष्ण कुमार ओझा, अनुराग मिश्रा, दुर्गेश मिश्रा, अमित सिंह चौहान, अमित सिंह, आरबी सिंह, धीरेंद्र सिंह, संतोष त्रिपाठी, प्रदीप कुमार, रीता, लक्ष्मी, सुनील मौर्य, चंद्र कांत श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव, अर्चना सिंह,नूतन सिंह राठौर, भूपेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

Other Latest News

Leave a Comment