रांची के नामकुम स्थित पूजा पंडाल बना चर्चा का केंद्र, पंडाल में लगी लालू यादव, हेमंत सोरेन और उनकी माताओं की प्रतिमा

शारदीय नवरात्र को लेकर चारो ओर हर्षोल्लास का माहौल है। रांची की बात करें तो दुर्गात्सव की धुम है। यहां एक से बढ़कर एक पूजा पंडाल बनाये गए हैँ। इसी बीच रांची के नामकुम स्थित एक ऐसा पूजा पंडाल है जो सबसे अलग हटकर बनाया गया है, जो काफ़ी चर्चा में भी है।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 7.54.43 PM

दरअसल, इस पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ-साथ पंडाल में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी मां रूपी सोरेन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव तथा उनकी मां मरछिया देवी की प्रतिमा लगाई गई है। पूजा पंडाल के पास में एक और छोटा सा पंडाल बनाया गया है जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पीएम इन वेटिंग और तेजस्वी यादव को बिहार का भावी मुख्यमंत्री बताया गया है।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 7.54.44 PM

वहीं, तेज प्रताप यादव की प्रतिमा भी बनाई गई है, लेकिन इसमें राबड़ी देवी उन्हें पीटते हुए दिख रही हैं। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी को भी दर्शाया गया है। इस पंडाल का निर्माण नामकुम रेलवे स्टेशन के समीप नामकुम नवयुवक संघ जय माता दी क्लब दुर्गा पूजा समिति द्वारा कराया गया है।

वहीं नवमी के दिन पूजा पंडाल में हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां झारखंड राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य उज्जवल तिवारी, आरजेडी नेता कमलेश यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Other Latest News

Leave a Comment