Tiger Terror : भारत नेपाल सीमा पर बाघ का दहशत, वन विभाग व एस एस बी के जवान कर रहे तलाश, तीन लोगों को किया था घायल 

Tiger Terror : भारत नेपाल सीमा से लगे रूपईडीहा इलाके आज सुबह जंगल से निकलकर एक बाघ ने वृद्ध समेत तीन लोगों को घायल कर दिया था । हमले में बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई । सुचना पर वन विभाग की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चलाने के साथ ड्रोन से उसकी तलाश कर रही है । इसके साथ ही खेतों के किनारे जाल लगाया गया हैं । 

चकिया जंगल से सटे पचपकड़ी ग्राम में बुधवार को एक बाघ ने नित्य क्रिया के लिए जा रहे राधेश्याम उम्र 60 वर्ष पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ ने भागते समय रास्ते में संजना उम्र 14 वर्ष व खेत में काम कर रहे अंकित उम्र 25 वर्ष भी हमला कर दिया था । तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना की जानकारी के बाद प्रभागीय वनाधिकारी राम सिंह यादव वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने बाघ के हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि एस एस बी व हमारी टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। लोगों से अपने घरों में रहने की अपील करते हुए ड्रोन से बाघ का मूवमेंट देखा जा रहा है। 

जाल लगाने के साथ देर शाम तक उसकी तलाश की जा रही है। जब तक बाघ जंगल की ओर न चला जाए लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। 

Other Latest News

Leave a Comment