Parshdepur में 6 दिसंबर से शुरू होगी दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता, विभिन्न जिलों के खिलाड़ी होंगे शामिल

रायबरेली : नगर पंचायत परशदेपुर ( Parshdepur ) स्थित एन.एच. पब्लिक स्कूल में पूर्व प्रधान स्व. दिलीप सिंह की स्मृति में दो दिवसीय चतुर्थ कारगिल शहीद मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता 06 दिसंबर से शुरू होने जा रही है। प्रतियोगिता में कई जिलों से खिलाड़ी पहुंचकर अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे।

अध्यक्ष शम्सी रिजवी ने बताया कि डीह ब्लॉक के अटावां गांव के पूर्व प्रधान स्व. दिलीप सिंह की याद में यह प्रतियोगिता कस्बे के मुख्य चौराहे से अटावां मार्ग स्थित एन.एच. पब्लिक स्कूल में आयोजित की जाएगी। दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन 07 दिसंबर को होगा।

सचिव दीपू सिंह ने बताया कि हरियाणा, प्रयागराज, आजमगढ़, लखनऊ, फतेहपुर, गोरखपुर, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, सलोन और निनावां सहित अन्य क्षेत्रों से खिलाड़ी प्रतिभाग करने आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि डबल्स वर्ग में विजेता को 21 हजार रुपये, उपविजेता को 11 हजार रुपये, जबकि सिंगल्स में विजेता को 11 हजार रुपये और उपविजेता को 5100 रुपये व शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए भी विशेष श्रेणी रखी गई है।

इसमें डबल्स विजेता को 5000 रुपये, उपविजेता को 2500 रुपये, जबकि सिंगल्स विजेता को 3000 रुपये और उपविजेता को 1500 रुपये प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर क्षेत्र में खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Other Latest News

Leave a Comment