Raebareli Road Accident : कार की टक्कर से दो घायल, इलाज के दौरान एक की मौत, एक गंभीर

Raebareli Road Accident : थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीते बुधवार की देर रात बछरावां से अपने घर वापस जा रहे बाइक सवार दो लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर हालत में उन दोनो को ट्रामा सेंटर लखनऊ भेज दिया गया है।

घायल बाइक सवार उमेश गोस्वामी उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी कन्नावा अपने मोहल्ले के एक 10 वर्षीय बालक अंश तिवारी पुत्र विजय शंकर को लेकर बछरावां किसी काम से आए थे। देर रात वह दोनो अपने गांव वापस जा रहे थे, तभी उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगाही गांव के पास कट पार करते समय लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए, तो वही कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बाइक पर सवार दोनों बाइक से उछलकर हाईवे पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं कार सवार घटना स्थल से कुछ दूरी पर कार खड़ी करके मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा दोनों का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात दोनों की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर 2 लखनऊ रेफर कर दिया गया।

जहां इलाज के दौरान देर रात उमेश की मौत हो गई तो वही अंश की हालत गंभीर बनी हुई है। इस बाबत थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Other Latest News

Leave a Comment