Mission Shakti 5.0 : मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को लैंगिक उत्पीड़न व बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न

Mission Shakti 5.0 : जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता के निर्देशानुसार व जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा के मार्गदर्शन मे ग्राम्य विकास संस्थान रायबरेली (Raebareli) में महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति फेस 5.0 (Mission Shakti 5.0) के अंतर्गत कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न एवं बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर हब फॉर वूमेन एंपावरमेंट से डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर शेफाली सिंह द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 पर अभिमुखीकरण सत्र का आयोजन किया गया।

इसके संबंध में उपस्थित महिलाओं को बताया गया कि यदि उनके साथ कार्यस्थल पर किसी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न होता है, तो वे अपनी शिकायत शी- बॉक्स पोर्टल और स्थानीय लैंगिक कमेटी में अपनी शिकायत दर्ज कर सकती है।

जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा शुक्ला द्वारा उपस्थित महिलाओं को विभागीय योजनाओं से जागरूक किया गया तथा महिला कल्याण विभाग की योजनाओं जैसे बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना, विधवा पेंशन, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन आदि से अवगत कराया गया। साथ ही जेंडर स्पेशलिस्ट सुषमा कश्यप द्वारा महिलाओं को बाल विवाह की शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में ट्रेनर आर0के0 सिंह एवं समूह की महिलाएं उपस्थित रही।

Other Latest News

Leave a Comment