Amroha News : अमरोहा जनपद के रजबपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात गो-तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, लेकिन पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों गो-तस्करों को दबोच लिया।
सूचना के अनुसार, रजबपुर थाना प्रभारी कोमल तोमर को देर रात सूचना मिली थी कि कुछ गो-तस्कर गांव टांडा जाने वाले मार्ग पर गोकशी की तैयारी में जुटे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
मोहम्मद उमर पुत्र नन्हे निवासी गांव फतेहपुर माफी, थाना डिडौली व सुल्तान उर्फ बिट्टू पुत्र महफूज निवासी मोहल्ला लालबाग, थाना हसनपुर, अमरोहा।
पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से
तमंचा, कारतूस, कटान के औजार, अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।
सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि दोनों अपराधियों के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें दुष्कर्म, जानलेवा हमला, गैंगस्टर एक्ट, नशीले पदार्थों की तस्करी, गोकशी, अवैध हथियार का उपयोग जैसे मामले शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मेडिकल के लिए रेफर कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।










