Bahraich Road Accident : ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुसी थार, चालक समेत चार घायल , जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

Bahraich : बहराइच (Bahraich) गोंडा मार्ग पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार थार कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे में चालक समेत चार लोग घायल हो गए। आस पास के लोगों ने घटना की सूचना पयागपुर पुलिस को दी, जिसके बाद सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

श्रावस्ती जनपद के जमुनहा निवासी अजय, सुमित, विशाल के साथ मंगलवार की रात मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। बुधवार सुबह ये लोग सभी वापस घर जा रहे थे। जब ये लोग बहराइच गोंडा मार्ग पर स्थित खुटहना के पास पहुंचे तभी चालक संजय वाहन का संतुलन खो बैठा जिसके चलते वो वाहन आगे जा रही ट्रैक्टर ट्राली में घुस गया। हादसे में चालक समेत सभी लोग घायल हो गए, ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा ।

जहां पर चिकित्सकों की ओर से उनका इलाज किया जा रहा है। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Other Latest News

Leave a Comment