Banda : विद्युत शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर गृहस्थी की सामाग्री सहित नगदी रुपए जलकर हुए खाक

Banda : बांदा (Banda) जनपद के बबेरू कस्बा अंतर्गत अदभुत चौराहा के समीप कुशवाहा कालोनी निवासी भोला दीन कुशवाहा के घर में किराया दार घनश्याम सिंह के कमरा में बिजली शॉर्ट सर्किल से आग लग गई। मकान मालकिन ने आग की लपटे देखकर चीख पुकार लगाया और फोन लगाकर किरायेदार को सूचना दिया।

वहीं पड़ोस के सुशील, फिरोज ने कमरे का किसी तरह से ताला तोड़ा और पड़ोस के व्यक्ति का समरसेबुल चलवाया, भारी मशक्कत कर आग पर किसी तरह से काबू पाया, फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन फायर बिग्रेड मौके पर नहीं पहुंची है।

किराया में रहने वाले पवैया गांव के पंचायत सहायक ने बताया कि सुबह 10 बजे पत्नी को लेकर गांव पहुंचा ही था, मकान मालकिन का फोन पहुंचा तो फौरन लौट कर आया। पड़ोस के लोगों द्वारा आग बुझाई जा रही थी, पुलिस भी आ चुकी थी।

आग से कमरे में रखी घर गृहस्थी की सामाग्री एवं राशन सामग्री सहित, कूलर, फ्रिज, इन्वार्टर, टीवी, प्रिंटर, लैपटॉप, जेवरात सहित नगदी रुपए जलकर खाक हो गए। अग्निकांड से लगभग 2 लाख से अधिक की संपत्ति जलाकर नष्ट हो गई है।

Other Latest News

Leave a Comment