Beti Bachao Beti Padhao : प्रधानमंत्री के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के सपनों को साकार करने में आगे आए रांघनपुर ग्राम प्रधान

Beti Bachao Beti Padhao : बेटियों के विवाह में 5100 रुपये की सहायता और उपहार प्रदान कर कायम की अनूठी मिसाल

Beti Bachao Beti Padhao : रायबरेली जिले कि एक ऐसी ग्राम सभा है, जो पूरे जनपद के साथ उत्तर प्रदेश में चर्चा का विषय बनी है क्योंकि यहां के ग्राम प्रधान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के सपने को साकार करने में कारगर साबित हो रहे हैं।

बताते चलें कि सदर तहसील क्षेत्र के ब्लॉक राही के अंतर्गत आने वाले रांघनपुर ग्राम सभा रांघनपुर के प्रधान राजीव कुमार जायसवाल,बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की तर्ज पर एक अनूठी और सराहनीय पहल सामने आई है। हर वर्ष ग्राम सभा के अंतर्गत होने वाले बेटियों के विवाह में प्रधान जी स्वयं पहुंचकर विवाहित कन्या के परिजनों को 5100 रुपये की धनराशि प्रदान करते हैं,साथ ही अन्य आवश्यक सामान उपहार स्वरूप देते हैं। यह परंपरा तब से निरंतर चल रही है, जब से राजीव कुमार जायसवाल ग्राम प्रधान के पद पर आसीन हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधान बनने से पहले भी राजीव कुमार जायसवाल आम जनमानस की सेवा में सदैव अग्रणी रहे हैं। प्रधान पद संभालने के बाद उन्होंने यह संकल्प लिया कि ग्राम सभा क्षेत्र में किसी भी बेटी की शादी हो, चाहे वह परिवार अमीर हो या गरीब, वे स्वयं उपस्थित होकर 5100 रुपये की राशि देकर वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। यह नियम उन्होंने बिना किसी भेदभाव के लागू किया है। यदि किसी घर में एक शादी हो या दो शादियां, प्रधान जी हर बार पहुंचकर यह सहायता प्रदान करते हैं।

लगभग चार वर्षों से यह परंपरा अनवरत जारी है,जिसमें अब तक 100 बेटियों के विवाह में पहुंच कर यह सहायता धनराशि प्रदान की है। जिससे ग्रामवासियों में एक सकारात्मक संदेश गया है। प्रधान राजीव कुमार जायसवाल का कहना है कि वे अपनी सैलरी से प्राप्त राशि को बेटियों के शुभ विवाह में लगाकर जो मिसाल कायम कर रहे हैं, वह शायद ही कोई अन्य कर सके। बीते चार साल के कार्यकाल में उन्होंने लाखों रुपये की राशि कन्यादान के रूप में बेटियों को प्रदान की है। यह पहल न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करती है, बल्कि समाज में बेटियों के प्रति सम्मान और समानता का भाव भी जगाती है।

हाल ही में ग्राम सभा के अंतर्गत रीता पुत्री जगन्नाथ मौर्य के शुभ विवाह कार्यक्रम में प्रधान राजीव कुमार जायसवाल पूरे मुडू रांघनपुर पहुंचे और आशीर्वाद देने का कार्य किया। इस अवसर पर उन्होंने 5100 रुपये की धनराशि तथा अन्य उपहार सामग्री परिजनों को सौंपी। कार्यक्रम में उनके सहयोगी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

ग्रामवासियों का कहना है कि प्रधान जी की यह मुहिम न केवल बेटियों के लिए वरदान साबित हो रही है, बल्कि अन्य ग्राम प्रधानों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रही है। इससे क्षेत्र में सामाजिक समरसता और बेटियों के उत्थान की दिशा में एक मजबूत कदम उठाया गया है। प्रधान राजीव कुमार जायसवाल की यह पहल निश्चय ही प्रशंसनीय है और समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करती है।

Other Latest News

Leave a Comment