Chandausi : ऑल इंडिया उलेमा माशयख बोर्ड का संयुक्त ज्ञापन उत्तर रेलवे के सहायक मंडल अभियंता डॉक्टर सुभाष श्रीवास्तव को शाह आलम मंसूरी के नेतृत्व में सोपा गया। जिसके माध्यम से बताया गया की रेलवे द्वारा रेलवे लाइनों की मरम्मत का कार्य चल रहा है। जिसमें आगामी दो और 3 फरवरी को 35 बी रेलवे फाटक पर कार्य होगा।
जिसकी वजह से रेलवे फाटक बंद रहेगा व्यापार मंडल ने सहायक मंडल अभियंता को बताया की 3 फरवरी को शबे बरात का त्यौहार मनाया जाएगा। जिसको लेकर मुस्लिम व्यापारी और नागरिक 35 बी फाटक के नजदीक बने कब्रिस्तान पर जाकर इबादत करेंगे, जिसकी वजह से जारी गेट वेयरहाउस सीकरी गेट लक्ष्मणगंज आदि जगहों पर भीड़ होगी, ऐसे में फाटक बंद होने से बदायूं की दिशा में जाने वाले वाहन इसी रोड पर गुजरेंगे जिसकी वजह से जबरदस्त जाम की स्थिति बनी रहेगी और व्यापारियों के व्यापार पर भी असर पड़ेगा।

ऐसे में किसी अनहोनी घटना का भी अंदेशा है सहायक मंडल अभियंता ने आश्वासन दिया व संबंधित अधिकारी को फोन कर के मरम्मत कार्य को चार या पांच तारीख को कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष शाह आलम मंसूरी जनपद संभल के युवा जिला अध्यक्ष सागर गुप्ता, मोहित सक्सेना, सचिन शर्मा, सौरभ अग्रवाल ऑल इंडिया उलेमा व मशाईएख बोर्ड के सदर हाफिज मतीन, अशरफी सूफी, अबरार मोहम्मद कैफ आदि लोग और व्यापारी शामिल थे।










