Lakhimpur : लखीमपुर खीरी मे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कम्पनीबाग स्थित गांधी पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन 17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा घेराव के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में आयोजित किया गया। धरने का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रह्लाद पटेल ने किया।
कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया धरना–प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि लखनऊ में हुए घटनाक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय सहित कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रह्लाद पटेल ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। कांग्रेस पार्टी ऐसे दमनकारी रवैये के खिलाफ लगातार संघर्ष करती रहेगी और जनता की आवाज बुलंद करती रहेगी।
धरने में राजेन्द्र गुप्ता, रामपाल शाक्य, मोहन चन्द्र उप्रेती, प्रेम कुमार वर्मा, कृष्ण किशोर मिश्रा, ललित बाल्मीकि, जमीला खीरी, अब्दुल रहीम, संजय गोस्वामी, लतीफ आज़म अंसारी, अखिल खान, देवेंद्र कुमार, पंकज दीक्षित, अनन्तराम गौतम, रामजीवन एडवोकेट, रवि तिवारी, गुलफाम अहमद, वीरेंद्र कुमार क्षयप सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।










