Raebareli : रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भोजपुर में बिजली विभाग की लापरवाही आई सामने

Raebareli : रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भोजपुर में बिजली विभाग की घोर लापरवाही सामने आई है। सड़क किनारे नीचे रखे एक ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से एक आवारा पशु की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर जमीन से बहुत कम ऊंचाई पर था और न तो उचित बैरिकेडिंग की गई थी और न ही कोई सुरक्षा व्यवस्था।

ग्रामीण तेजी खान ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर को लेकर विभाग में कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि इससे पहले भी इसी ट्रांसफार्मर के कारण 8 जानवर अपनी जान गंवा चुके हैं।

घटना की सूचना तुरंत लाइनमैन अजयपाल को दी गई, लेकिन देर शाम तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीण अब जिला प्रशासन से मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर स्थापित करने की मांग कर रहे हैं।

सरेनी के एसडीओ ने कहा कि मामला संज्ञान में है और जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। सरेनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भोजपुर मे किरन धोबी विश्राम के चक्की के बिच स्थित क्षेत्र की बताई जा रही है।

Other Latest News

Leave a Comment