Raebareli : विधानसभा बछरावां में किया गया 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन

Raebareli : जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह की उपस्थिति में 177-विधानसभा बछरावां में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन रामलीला मेला मैदान महराजगंज में किया गया।
         
कार्यक्रम में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुपरवाइजर/BLO को सम्मानित किया गया एवं 18-19 वर्ष के युवा मतदाताओं का भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक व मतदाता जागरुकता से संबंधित कार्यक्रम किए गए, कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 1500 बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
       
 इसके साथ ही मानव श्रृंखला से भारत का नक्शा बनाया गया, जिसमें 1000 लोग शामिल रहे एवं मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी।

इसी प्रकार जनपद की सभी तहसीलों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन कर उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय मतदाता शपथ दिलाकर आगामी निर्वाचनों में मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।
         
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अमृता सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 नवीन चन्द्रा, उप जिलाधिकारी महराजगंज गौतम सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Other Latest News

Leave a Comment