Raebareli : रायबरेली के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने आधा दर्जन निरीक्षक उप निरीक्षक के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। अलोन कोतवाल के खिलाफ बीते तीन दिनों से मारपीट के लगे आप को लेकर विहत और बजरंग दल धरने पर बैठा हुआ था जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा यह कार्रवाई की गई है।
आपको बता दे कि दिनांक 12 जनवरी 2026 दिन सोमवार की रात करीब 11:00 बजे जिले के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने कोतवाली नगर क्षेत्र के डिग्री कॉलेज चौराहे पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता से सालों कोतवाल द्वारा की गई। मारपीट के मामले में कई थाना अध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जिसमें मिल एरिया थाने के थाना प्रभारी रहे अनिल कुमार सिंह को सालों थाने का थाना प्रभारी बनाया गया है।

वहीं सलवान थाना के प्रभारी निरीक्षक रहे राघवन कुमार सिंह को डलमऊ का थाना प्रभारी बनाया गया है डलमऊ के थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल को बछरावां का थाना प्रभारी बनाया गया है। बछरावां के थाना प्रभारी रहे राजीव कुमार सिंह को शिवगढ़ थाने का थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं शिवगढ़ थाने के निरीक्षक बिना विनय सिंह रावत को मिल एरिया का थाना प्रभारी बनाया गया है।
वहीं सालों थाने के अंतर्गत आने वाले करहिया चौकी के उप निरीक्षक नितिन कुमार को धरना प्रदर्शन के बाद पहले लालगंज भेजा गया था अब उन्हें निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा इस कार्रवाई से संतुष्ट होकर चल रहा धरना प्रदर्शन भी समाप्त हो गया है।










