Raebareli : मेगा/वृहद विधिक सेवा शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु आयोजित हुआ जागरुकता शिविर

Raebareli : उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली अमित पाल सिंह के निर्देशानुसार व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अमोद कंठ के दिशा-निर्देशन में तहसील सदर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत रघुनाथपुर कटैली में मेगा/ वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की सफलता हेतु विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम में बताया गया कि विधिक सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से जनपद रायबरेली में 22 फरवरी 2026 को मेगा/ वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।

जिसमें निर्बल वर्ग, दिव्यांगों, बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रमिक पेंशन योजना, विश्वकर्मा सम्मान योजना समेत किसानों से जुड़ी योजनाओं, दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाओं के अलावा बाकी सभी विभागों से जुड़ी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। आप सभी जन-सामान्य उक्त दिनांक को आयोजित होने वाले विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में उपस्थित होकर इसका लाभ उठायें।

उक्त कार्यक्रम मे ग्राम प्रधान सतीश यादव, पंचायत सेक्रेटरी हंसराज सिंह, पराविधिक स्वयंसेवक पवन कुमार श्रीवास्तव व मनोज कुमार प्रजापति उपस्थित रहे।

Other Latest News

Leave a Comment