Raebareli : रायबरेली में शनिवार को लखनऊ प्रयागराज हाईवे स्थित हरचंदपुर विधानसभा के डिडौली ग्राम के समीप स्थित एक निजी होटल में रीमाकॉन 2026 आठवें संस्करण जो कि आईएमए रायबरेली एवं इंडियन एसोसिएशन आफ क्लिनिकल मेडिसिन के तत्वाधान मे शुभारंभ किया गया। इस रीमाकान का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ राजीव गोयल प्रेसिडेंट आईएमए यूपी स्टेट, एवं पूर्व प्रेसिडेंट डॉक्टर शरद अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि डॉक्टर एके गुप्ता के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष डॉक्टर संजीव जायसवाल, डॉ अनुपम दीक्षित, सचिव डॉ ब्रजेश बहादुर सिंह, डॉक्टर मनीष चौहान, डॉक्टर डी आर मौर्य, डॉक्टर सी बी सिंह, डॉक्टर ओमिका चौहान, डॉ मनीष त्रिवेदी, डॉक्टर पूजा आदि उपस्थित थे।

डॉ अरुण पांडे एंडॉक्रिनलॉजिस्ट के द्वारा यह बताया गया कि इंसुलिन को अब स्प्रे के द्वारा मुंह से भी लिया जा सकता है, एवं डॉक्टर ए के गुप्ता विवेकानंद हॉस्पिटल लखनऊ ने खून की कमी एनीमिया के बारे में बताया, डॉ अर्पित गुप्ता ने ब्लड प्रेशर के बारे में जानकारी दी, डॉक्टर अजय मिश्रा एसजीपीजीआई लखनऊ ने लीवर कैंसर के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर रीमाकान को सफल बनाने में.डॉ डी आर मौर्य, आई एम ए रायबरेली के डॉक्टर विकास द्विवेदी, डॉ मनीष त्रिवेदी, डॉक्टर डॉक्टर गीता शर्मा, डॉक्टर अनिल आहूजा, डॉ दीपा आहूजा, डॉ राजेश गुप्ता, डॉ के पी वर्मा, डॉ आर बी वर्मा, डॉक्टर एस के पांडे, डॉक्टर बीरबल, डॉक्टर मीरा मलिक, डॉक्टर विकास द्विवेदी, डॉ अपूर्व दत्त, डॉ अल्ताफ, पूर्व अध्यक्ष डॉ अतुल अग्रवाल, डॉ अजय श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नवीन चंद्रा जी एवं आईएमए के सदस्य उपस्थित रहे।










