Raebareli : रायबरेली में 11 जनवरी 2026 दिन रविवार की रात को समय करीब 11:00 बजे रायबरेली जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ-प्रयागराज नेशनल हाइवे के सिविल लाइन क्षेत्र के पास एक सनसनीखेज घटना ने लोगों को हिलाकर रख दिया। नशे की हालत में तीन रईसजाद युवकों ने बीच सड़क पर जमकर बवाल मचाया और हाईवे पर यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया।
सूत्रों के अनुसार, तीन युवक एक कार में सवार थे और एक बोलेरो वाहन से टकरा गए। टक्कर के बाद नशे में धुत युवकों ने गुस्से में आकर सड़क पर तांडव मचाना शुरू कर दिया। उन्होंने आसपास के वाहनों को रोककर हंगामा किया, गालियां दीं और उत्पात मचाया। कार में लिफ्ट लेकर बैठे ये तीनों युवक पूरी तरह से नशे की चपेट में थे और बेकाबू होकर व्यवहार कर रहे थे। यही नहीं कर चालक को बेरहमी से मारा पीटा और उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ भी की और पैसे भी नहीं दिए।

मौके पर सूचना मिलते ही शहर कोतवाली की पुलिस टीम तुरंत पहुंची। लेकिन नशेड़ी युवकों ने पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता की। उन्होंने पुलिस पर चिल्लाकर गालियां दीं और अपनी कथित “ऊंची पहुंच” का रौब दिखाने की कोशिश की। युवकों ने पुलिस को धमकाने और अपमानित करने का प्रयास किया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।
पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए तीनों नशेड़ी युवकों को मौके से ही हिरासत में ले लिया। उन्हें थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक नशे की हालत में थे और टक्कर के बाद गुस्से में बेकाबू हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें नशे में वाहन चलाना, सार्वजनिक शांति भंग करना, पुलिसकर्मियों से अभद्र व्यवहार और अन्य गंभीर आरोप शामिल हैं।
स्थानीय लोगों में आक्रोश
इस घटना से स्थानीय निवासियों और राहगीरों में भारी आक्रोश है। कई लोगों ने कहा कि रईसजादों की ऐसी हरकतें आम हैं, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में भी अभद्रता करना लाजवाब है। लोग मांग कर रहे हैं कि इन युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और उन्हें उचित सजा मिले ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ऊपरी अधिकारियों की निगरानी में जांच चल रही है।










