Raebareli News : रायबरेली के खीरों विकासखंड के ग्राम पंचायत भागू खेड़ा मजरे बकुलिहा में मंगलवार देर रात अचानक भयंकर आग लग गई। देखते-देखते लपटों ने एक गरीब परिवार के कच्चे-पक्के मकान को अपनी चपेट में ले लिया और सब कुछ जलाकर राख कर दिया।
घर के मालिक राम बहादुर पुत्र बृंदावन ने बताया कि रात करीब 11 बजे अचानक आग की लपटें दिखीं। चूल्हे से चिंगारी उठने की आशंका जताई जा रही है। कुछ ही मिनटों में पूरी छत धू-धू कर जल उठी। ग्रामीणों ने किसी तरह बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

आग में घर में रखा करीब कई क्विंटल गेहूँ, बर्तन, रजाई-गद्दे, कपड़े-लत्ते, बक्से और नगद रुपये सहित लगभग एक लाख रुपये का पूरा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। परिवार के पास अब पहनने को कपड़े तक नहीं बचे।
सूचना मिलते ही खीरों थाना प्रभारी और लेखपाल मौके पर पहुंचे तथा पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है।










