Raebareli : कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष रोल आब्जर्वर का निरीक्षण, BRC सदर का किया जायजा, राजनीतिक दलों व EROs के साथ हुई अहम बैठक

Raebareli : रायबरेली के कलेक्ट्रेट परिसर में आज दिनाँक 22 जनवरी 2026 दिन गुरूवार को समय करीब 11 बजे विशेष रोल आब्जर्वर महोदय द्वारा मतदाता सूची से जुड़े कार्यों की समीक्षा के उद्देश्य से निरीक्षण एवं बैठक आयोजित की गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विशेष रोल आब्जर्वर ने सुबह 11:15 बजे BRC सदर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची के अद्यतन कार्य, अभिलेखों के रखरखाव, ऑनलाइन प्रक्रिया तथा कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की बारीकी से समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के पश्चात विशेष रोल आब्जर्वर महोदय ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (EROs) के साथ बैठक की। बैठक में मतदाता सूची की शुद्धता, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृतक एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने, आपत्तियों के निस्तारण तथा पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

विशेष रोल आब्जर्वर ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदाता सूची का कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाए। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी सहयोग की अपील की और कहा कि यदि कहीं कोई त्रुटि या आपत्ति हो तो उसे निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय से प्रस्तुत किया जाए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, निर्वाचन से जुड़े अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने विशेष रोल आब्जर्वर को मतदाता सूची से संबंधित अब तक किए गए कार्यों की प्रगति की जानकारी दी।

बैठक के अंत में विशेष रोल आब्जर्वर महोदय ने कहा कि निष्पक्ष एवं सफल चुनाव के लिए शुद्ध मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है, और इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों का समन्वय बेहद जरूरी है।

Other Latest News

Leave a Comment