Raebareli : हमारी संस्कृति हमारी पहचान के तहत तहसील स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न

Raebareli : उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति हमारी पहचान के अन्तर्गत सांस्कृतिक उत्सव-2025-26 की श्रृंखला में जनपद की समस्त तहसीलों में तहसील स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम सभा स्तर पर चयनित 14 वर्ष से 20 वर्ष एवं 21 वर्ष से 24 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने गायन, वादन एवं नृत्य को विधाओं में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का आयोजन संबंधित तहसील हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों द्वारा किया गया जिसमें उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहें।

इसी क्रम में सदर तहसील का कार्यक्रम, सामुदायिक रतापुर में किया गया, जिसमें जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सुधीर गिरी, प्रधानाचार्य रत्नेश श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी प्रत्यूष श्रीवास्तव (उप प्रधानाचार्य), आशुतोष तिवारी, डॉ0 विनीत कुमार त्रिवेदी, विनोद कुमार तिवारी, मृत्युंजय शुक्ला आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम में निर्णायक मण्डल के विशेषज्ञ सदस्यों के रूप में नूपुर त्रिपाठी, सोनी कपूर एवं असद द्वारा गहन मूल्यांकन द्वारा प्रतिभागियों का चयन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ0 अभिषेक द्विवेदी द्वारा किया गया।
         
कार्यक्रम में चयनित विभिन्न विधाओं के चयनित प्रतिभागियों को पुनः जनपद स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का अवसर होगा।

Other Latest News

Leave a Comment