Sambhal News : 7 साल के अरशान मलिक ने रोज़ा रखकर देश की तरक़्क़ी के लिये मांगी दुआ

Sambhal : यूपी के जनपद सम्भल में रहमतों और बरकतों से भरे रमज़ान के पाक महीने में हयात नगर थाना क्षेत्र के सराय तरीन मोहल्ला नवाब खेल में एक बेहद भावुक और दिल को छू लेने वाले लम्हे का गवाह बना। नगर के वरिष्ठ पत्रकार खलील मलिक के बेटे अरशान मलिक ने अपनी जिंदगी का पहला रोजा रखकर अल्लाह की बारगाह में देश, कौम और तमाम इंसानियत की भलाई और अमन-चैन के लिए दुआएं मांगीं।

नन्ही सी उम्र, मगर इरादे बुलंद, सहरी के वक्त ही अरशान मलिक के चेहरे पर रोजा रखने की खुशी साफ झलक रही थी। पूरे दिन उसने सब्र, शुकर और खुशी के साथ रोजा मुकम्मल किया।

परिवार के लोगों ने बताया कि अरशान मलिक ने पूरे उत्साह और अदब के साथ इबादत की और रोजे की अहमियत को समझते हुए हर पल अल्लाह की याद में मग्न रहा इफ्तार के वक्त जैसे ही अजान की सदा गूंजी, अरशान मलिक ने अपने नन्हे हाथ आसमान की ओर उठाए और मुल्क में अमन-चैन, भाईचार, तरक्की और खुशहाली की दुआ की। उस पल घर का माहौल बेहद रूहानी हो गया, परिवार के लोगों की आंखें नम हो गई, जब अरशान मलिक ने मासूमियत से कहा मैंने सबके लिए दुआ की है।

पहला रोजा हर बच्चे की जिंदगी में एक यादगार मुकाम होता है, लेकिन अरशान मलिक का यह कदम इसलिए भी खास बन गया, क्योंकि उसकी दुआओं में खुद से पहले देश और इंसानियत शामिल थी, अल्लाह तआला इस मासूम की इबादत को कबूल फरमाए, उसे सेहत, कामयाबी और खुशियों से नवाजे।

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार खलील मलिक, फरहाना मलिक, इनाया मलिक, अमीरा मलिक, जन्नतुल फिरदौस मलिक, जरीसा बेगम मलिक, मिंजार मलिक, हम्माद मलिक मौजूद रहे।

Other Latest News

Leave a Comment