Sambhal : भारतीय किसान यूनियन (असली अराजनैतिक) द्वारा चलाया जा रहा धरना-आंदोलन मंगलवार को 26वें दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर ब्लॉक गुन्नौर एवं तहसील से आए अधिकारियों ने भूमाफियाओं से सरकारी भूमि को मुक्त कराते हुए पशु चिकित्सालय की भूमि पर पोल गाड़कर उसे सुरक्षित कराया।
आंदोलन स्थल पर होने वाली राष्ट्रीय पंचायत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह राष्ट्रीय पंचायत दिनांक 31 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. हरपाल सिंह बिलारी किसानों को संबोधित करेंगे।

पंचायत को संबोधित करते हुए बहादुर सिंह यादव ने कहा कि आम जनता को पंचायत में बढ़-चढ़कर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अब जनता को स्वयं ही संघर्ष करना होगा—अभी नहीं तो कभी नहीं। साथ ही उन्होंने महावा नदी के पुनर्जीवन की मांग को भी प्रमुखता से उठाया।
उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपील की कि वे सपरिवार पहुंचकर पंचायत का समर्थन करें और आंदोलन को मजबूती प्रदान करें।
इस अवसर पर नेत्रदान करने वालों में चन्द्रकेश यादव, दिनेश, ऋषिपाल सिंह यादव, गजराम सिंह, संतोष, जीतपाल, हरिश्चंद्र, रामबीर, चन्द्रयान सहित अनेक किसान मौजूद रहे।










