Shamli : फर्जी दस्तावेजों से 20 लाख की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार

Shamli : शामली थाना आदर्श मंडी पुलिस ने सरकारी व प्राइम लोकेशन की जमीन दिखाकर फर्जी खसरा-खतौनी तैयार कर 20 लाख रुपये की ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उसके सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 लाख रुपये नकद, दो लग्जरी कारें, फर्जी दस्तावेज तथा मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित आदित्य कुमार सिंह पुत्र स्व. विक्रम सिंह, निवासी हरिद्वार (उत्तराखंड) ने थाना आदर्श मंडी में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपियों ने सरकारी व प्राइम लोकेशन की जमीन का झांसा देकर कूटरचित खसरा-खतौनी तैयार की और उससे 20 लाख रुपये हड़प लिए। तहरीर के आधार पर थाना आदर्श मंडी पर मुकदमा गंभीर धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया। आज अपर पुलिस अधीक्षक शामली सुमित शुक्ला क्षेत्राधिकारी नगर अपेक्षा निंबाडिया के कुशल पर्यवेक्षण में थाना आदर्श मंडी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के सातों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तारी के दौरान ठगी की रकम में से 7 लाख रुपये नकद, दो लग्जरी कारें, फर्जी दस्तावेज और मोबाइल फोन बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों में निखिल मलिक निवासी शामली, अशोक निवासी हरिद्वार, पुष्पेंद्र उर्फ पिंटू निवासी हरिद्वार, जगपाल निवासी हरिद्वार, रणजीत निवासी मेरठ, राजीव निवासी शामली तथा अंकित निवासी शामली शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से अलग-अलग राज्यों में जमीन से संबंधित फर्जीवाड़े को अंजाम दे रहे थे और भोले-भाले लोगों को सरकारी जमीन दिलाने का झांसा देकर ठगी करते थे। इसके अलावा गिरोह के सदस्यों ने कई राज्यों व जिलों मे ठगी कर चुके है और मुंबई मे भी फर्जी ज़मीन दिखाकर ठगी की…और भोले-भाले लोगो से ज़मीन की एवज मे पैसे लेकर फरार हो जाते थे…फिलहाल 7 शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Other Latest News

Leave a Comment