Unnao News : नहर की पटरी पर दस यूकेलिप्टस के पेड़ काटने पर युवक पर मुकदमा दर्ज

Unnao : आसीवन थाना क्षेत्र के अंतर्गत शारदा नहर आसीवन ब्रांच नहर पटरी पर मियागंज चौराहा से सरम्बा नहर पुल के बीच नहर पटरी के बांए तरफ वन विभाग द्वारा लगाए गए दस विशालकाय यूकेलिप्टस के पेड़ रात में चोरी से काटे जा रहे थे, नहर की देख-रेख कर रहे सिंचाई खण्ड उन्नाव के अमीन दिनेश कुमार ने मौके पर सुधीर कुमार को यूकेलिप्टस के पेड़ काटते हुए पकड़ लिया और पेड़ काटने पर पूछा तो उसने बताया कि वन विभाग के आदेश पर पेड़ काट रहे हैं।

मौके पर सहायक अभियंता सिंचाई खण्ड पहुंचे और वन विभाग के उपनिरीक्षक सीताराम गौड़ भी मौके पर पहुंचे सीताराम गौड़ ने बताया कि वन विभाग द्वारा पेड़ काटने का कोई आदेश नहीं दिया गया है। अमीन दिनेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने सुधीर के खिलाफ राजकीय सम्पत्ति को क्षति पहुंचाने के तहत मुकदमा दर्ज कर काटे गए यूकेलिप्टस की लकड़ी को कब्जे में ले लिया है।

इस सम्बंध में थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि सिंचाई खण्ड के अमीन दिनेश कुमार की तहरीर पर सुधीर कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और लकड़ी को कब्जे में लेकर मामले की जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी।

Other Latest News

Leave a Comment