Video Of Car Running Over Python Goes Viral : कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य में अजगर पर कार चढ़ाने का वीडियो वायरल: वन विभाग ने कार सीज कर शुरू की कार्यवाही

Video Of Car Running Over Python Goes Viral : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में स्थित कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य के ककरहा रेंज क्षेत्र में एक ऐसी घटना घटी है। जहां सड़क पार कर रहे एक विशालकाय अजगर पर तेज रफ्तार कार चढ़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक राहगीर अजगर का वीडियो बना रहा था, तभी सामने से आ रही कार ने जानबूझकर अजगर को कुचल दिया और चालक मौके से फरार हो गया।

घटना का विवरण

बहराइच जिले में स्थित कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य के ककरहा रेंज क्षेत्र में की घटना है। जहां सड़क पार कर रहे एक विशालकाय अजगर पर तेज रफ्तार कार ने अजगर को कुचल दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक राहगीर अजगर का वीडियो बना रहा था, तभी सामने से आ रही कार ने जानबूझकर अजगर को कुचल दिया और चालक मौके से फरार हो गया।

दरअसल वायरल वीडियो कतर्नियाघाट वन्य जीव अभ्यारण क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां पर एक विशालकाय अजगर सड़क पार कर रहा था जिसका वीडियो कोई राहगीर बना रहा था इतने में ही सामने से आ रही कार ने उस पर जानबूझ कर कार चढ़ा दी। वीडियो वायरल होने के बाद वन महकमा हरकत में आया और गाड़ी के No से पहचान करते हुए कार को ककरहा रेंज में सीज़ कर दिया है और कार चालक की पहचान कर ने में जुट गया है वन विभाग अजगर की भी तलाश कर रहा है जिससे उसकी हालत पता चल सके।

वन विभाग की कार्रवाई

वीडियो वायरल होते ही वन महकमा (DFO कार्यालय) सक्रिय हो गया। गाड़ी के नंबर से पहचान कर वाहन को ककरहा रेंज में सीज कर लिया गया है। चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। साथ ही, घायल अजगर की तलाश की जा रही है ताकि उसके इलाज या रेस्क्यू की कोशिश की जा सके।

Other Latest News

Leave a Comment