राजीव गाँधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान में विश्वकर्मा पूजा सम्पन्न

राजीव गाँधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान (आरजीआईपीटी) परिसर में बुधवार को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापना और वैदिक मंत्रोच्चार से हुई। इसके बाद संकाय सदस्यों व विद्यार्थियों ने पूजन, हवन और आरती में भाग लिया।

WhatsApp Image 2025 09 17 at 7.43.15 PM

पूजा के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया और नवाचार व तकनीकी उत्कृष्टता के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। संस्थान परिवार का मानना है कि यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक वातावरण का संचार करता है, बल्कि विद्यार्थियों को उनके तकनीकी और रचनात्मक प्रयासों के लिए प्रेरित भी करता है।

Other Latest News

Leave a Comment