Budaun कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा इनामी बदमाश, सादा वर्दी में तैनात पुलिस टीम पर पकड़ने के दौरान हमला

बदायूं (Budaun) में शुक्रवार आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे एक बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। इस दौरान कुछ अधिवक्ताओं ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया और मारपीट का आरोप है। वही वकीलों ने भी पुलिस पर कोर्ट परिसर में घुसने का आरोप लगाया है। फिलाल दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप

Dec 06, 2025 - 11:48
Updated: 8 months ago
0 0
News-Nation-Bharat-3-6.jpg

बदायूं (Budaun) में शुक्रवार आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे एक बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। इस दौरान कुछ अधिवक्ताओं ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया और मारपीट का आरोप है। वही वकीलों ने भी पुलिस पर कोर्ट परिसर में घुसने का आरोप लगाया है। फिलाल दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोपों के बीच मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही साफ होगा कि पूरे मामले की सच्चाई क्या रही।

दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसको लेकर आरोप है कि बदायूं (Budaun) शहर में बीते दिनों सर्राफ की शोॅप (दुकान) से लगभग पांच लाख रूपये से ज्यादा कीमत की तीन सोने की चेन लेकर एक बदमाश फरार हो गया था। पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी हुई थीं। व्यापारियों ने भी फरार बदमाश पर 51 हजार रूपये का इनाम घोषित कर रखा था।

शुक्रवार को सदर कोतवाली पुलिस को भनक लगी कि आरोपी बदमाश अधिवक्ताओं के जरिए आत्मसमर्पण करने कोर्ट आ रहा है। पुलिस सादा वर्दी में कोर्ट परिसर के बाहर लग गई। जैसे ही पुलिस ने आरोपी को पुलिस ने कोर्ट परिसर में प्रवेश करते देखा तभी उसको दबोच लिया। पुलिस का आरोप है कि इस बीच कुछ अधिवक्ता आ गए और पुलिस के साथ भिड़ गए। आरोपी को छुड़ा लिया। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हुआ जिस को लेकर कहा जा रहा है कि दरोगा हितेश कुमार को कुछ वकीलों ने घेर कर और उनके साथ जमकर मारपीट कर दी साथ आए पुलिस कर्मी दरोगा को पिटते हुए छोड़कर भाग निकले। सूचना के बाद पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। इस घटना का वीडियो किसी ने बनाकर वायरल कर दिया। जो कि तरह-तरह की चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इधर अधिवक्ता अभिषेक बघेल ने भी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को एक प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि मुल्जिम देवेंद्र कुमार पुत्र नत्थूलाल निवासी बिहारी की गौटिया थाना बिनावर को न्यायालय में आत्मसमर्पण के संबंध में 4 दिसंबर को प्रार्थना पत्र दिया था। जिसपर क्राइम नंबर 293/2025 धारा 305 बीएनएस थाना कोतवाली बदायूं (Budaun) से न्यायालय में समर्पण के लिए रिपोर्ट मांगी गई थी। लेकिन कोतवाली से कोई रिपोर्ट न्यायालय में नहीं भेजी गई। अधिवक्ता अभिषेक बघेल आज उक्त मुल्जिम को लेकर आत्मसमर्पण के लिए न्यायालय में ले गए। तभी 5 दिसंबर आज दो बजे थाना कोतवाली के तथाकथित दरोगा और उनके चार साथियों ने न्यायालय के अंदर से खींचकर मारपीट कर ले जाने लगे। विरोध करने पर अभिषेक के साथ भी अभद्रता,गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। उपस्थित भीड़ दोनों पक्षों को लेकर न्यायालय के सामने उपस्थित किया गया। जहां से तथाकथित दरोगा को थाना सिविल लाइंस पुलिस को बुलाकर क्नूनी कार्रवाई के लिए सौंपा गया।

बदायूं (Budaun) एसएसपी डाॅ.बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली कि सर्राफ व्यपारी की दुकान से तीन सोने की चेन लेकर भागने का आरोपी कोर्ट में आत्मसमर्पण करने आ रहा है। इसी को लेकर पुलिस कोर्ट परिसर के बाहर लगी थी। आरोपी तेजी से कोर्ट परिसर के अंदर घुसा तो एसआई भी उसका पीछा करते हुए घुस गए। अधिवक्ताओं द्वारा दरोगा के साथ अभद्रता करने की बात सामने आई है। मामले की जांच कराई जा रही है, जो दोषी होगा उसके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

यहां बता दें कि सदर कोतवाली क्षेत्र के सर्राफा बाजार में सर्राफ मोहित की दुकान पर 28 नंवबर को आरोपी ग्राहक की तरह आया था, और सोने की चेन पंसद करने की बहानेबाजी की थोड़े समय बातचीत के बाद उसने अचानक से सोने की तीन चेन काउंटर से उठाई और भाग निकला। चीख-पुकार पर आसपास के लोग दौड़े लेकर आरोपी सभी को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। आरोपी की सीसी फुटेज कैमरे में कैद हो गई थी व्यपारियों ने अपनी तरफ से आरोपी पर पकड़ने और पहचान बताने वाले पर 51 हजार रूपये का इनाम भी घोषित कर दिया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी और जब वो आज सरेंडर करने पहुंचा तब पुलिस और अधिवक्ता के बीच बखेड़ा खड़ा हो गया। पुलिस और अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए है। वहीं पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद कई अनसुलझे सवाल खड़े हो गए कि पुलिस और वकीलों में मारपीट हुई जिसका वीडियो वायरल है। अब कौन सही कौन गलत इस पर सस्पेंस बरकरार है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User