रामगढ़ सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच दुसरे दिन भी मुठभेड़, सर्च अभियान जारी

पुलिस और नक्सलियों के बीच दुसरे दिन भी मुठभेड़ के साथ ही एक बार फिर झुमरा पहाड़ चर्चा मे आ गया है। बोकारो-रामगढ़ जिला के सीमा पर स्थित जोगेशर बिहार थाना अंतर्गत हलवा के पास पुलिस और नक्सली के साथ मुठभेड़ हुई है। बुधवार की सुबह पुलिस के साथ दूसरी बार हुई मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से कई राउंड गोलिंया चल

Feb 14, 2024 - 12:37
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240214-WA0009.jpg

पुलिस और नक्सलियों के बीच दुसरे दिन भी मुठभेड़ के साथ ही एक बार फिर झुमरा पहाड़ चर्चा मे आ गया है। बोकारो-रामगढ़ जिला के सीमा पर स्थित जोगेशर बिहार थाना अंतर्गत हलवा के पास पुलिस और नक्सली के साथ मुठभेड़ हुई है। बुधवार की सुबह पुलिस के साथ दूसरी बार हुई मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से कई राउंड गोलिंया चली है। जंगल में फिलहाल पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा सर्च अभियान जारी है। इसकी पुष्टि करते हुए बेरमो एसडीपीओ बीएन सिंह ने कहा कि मंगलवार की सुबह चतरोचट्टी थाना क्षेत्र में हुई थी। जबकि, बुधवार को दूसरे थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने जंगल को चारों तरफ से घेराबंदी कर दी है। जल्द पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हांथ लग सकती है।

पुलिस और नक्सलियों के बीच जारी है मुठभेड़
झुमरा के आसपास नक्सली दस्ते के आने की सूचना पर अभियान मे लगे सीआरपीएफ कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर और बोकारो पुलिस आमने सामने हो गयी। दोनों तरफ से मंगलवार की अहले सुबह जमकर फायरिंग हुई थी। इस मुठभेड के दौरान नक्सल दस्ता घने जंगल मे भाग निकला। उधर नक्सल अभियान से जुड़े पुलिसकर्मी और सीआरपीएफ कोबरा के जवान भी अपना अभियान जारी रखते हुए नक्सलियों की टोह में लगे हैं। नक्सलियों की संख्या 14 से 15 सभी हथियारबंद बताये जा रहे हैं। वही सूचना यह भी है कि पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम ने नक्सलियों को चारो ओर से घेर लिया है, हलाकि इस बात की पुष्टि किसी अधिकारी द्वारा नही की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User