बसंत पंचमी पर बंगाली समिति ने किया बाल भोज सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

बेरमो : फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के जवाहर नगर दुर्गा मंदिर परिसर में बंगाली समिति सुभाष नगर जवाहर नगर द्वारा बसंत पंचमी के अवसर पर बाल भोज सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बंगाली समुदाय के महिला पुरूष बच्चे सहित आस पास के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरूवात मां सरस्वती की प

Feb 14, 2024 - 12:39
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240214-WA0020.jpg

बेरमो : फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के जवाहर नगर दुर्गा मंदिर परिसर में बंगाली समिति सुभाष नगर जवाहर नगर द्वारा बसंत पंचमी के अवसर पर बाल भोज सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बंगाली समुदाय के महिला पुरूष बच्चे सहित आस पास के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरूवात मां सरस्वती की पुजा अर्चन कर किया गया। यहां मुख्य अतिथि के रूप श्यामल कुमार सरकार मौजूद थे। समिति के सदस्यों द्वारा सैंकडो बच्चों सहित आस पास के लोगों को सामुहित भोजन कराया गया। वहीं समिति की महिलाओं द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसमें स्नेहा चक्रवर्ती, दीया चक्रवर्ती, अशोक सरकार, रीमा चक्रवर्ती, संपा भट्टाचार्य, काबेरी डे ने कई गीत संगीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष शंकर चक्रवर्ती, सचिव चंनदन चक्रवर्ती, अशोक सरकार, तरूण चक्रवर्ती, सजल बनर्जी, भोलानाथ चक्रवर्ती, छोटू दास गुप्ता, तन्मय डे सहित कई लोगों की अहम भूमिका रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User