छजलापुर के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक पर सवार 2 लोगों मारी टक्कर, 1 की मौत, दूसरा घायल जिला अस्पताल में भर्ती

रायबरेली में तेज रफ्तार कार ने बाइक पर सवार दो लोगों को टक्कर मार दिया है। जिसमे दर्दनाक सड़क हादसे के दौरान लखनऊ के नदवा कॉलेज में नाज़िर के पद पर तैनात मौलाना जाफ़र मसूद की मौत हो गई है। वहीं मौलाना के साथ बाइक पर सवार कहारों के अड्डे पर स्थित मुसाफिरखाना ऐवाने फरीदी के कर्मचारी अब्दुल कादिर गंभीर तौ

Jan 16, 2025 - 14:09
Updated: 2 years ago
0 0
638542478825525265.jpg

रायबरेली में तेज रफ्तार कार ने बाइक पर सवार दो लोगों को टक्कर मार दिया है। जिसमे दर्दनाक सड़क हादसे के दौरान लखनऊ के नदवा कॉलेज में नाज़िर के पद पर तैनात मौलाना जाफ़र मसूद की मौत हो गई है। वहीं मौलाना के साथ बाइक पर सवार कहारों के अड्डे पर स्थित मुसाफिरखाना ऐवाने फरीदी के कर्मचारी अब्दुल कादिर गंभीर तौर पर घायल हुए हैं। घटना दिनांक 15 जनवरी 2025 दिन बुधवार की रातः करीब 11 बजे मिल एरिया थाना क्षेत्र के छजलापुर के पास लखनऊ प्रयागराज हाइवे पर यहां बाइक से जा रहे मौलाना हाइवे किनारे खड़े होकर मफलर ठीक कर रहे थे। उसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मौलाना ज़फर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अब्दुल कादिर गंभीर तौर पर घायल हो गये। मृतक व घायल को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां मौलाना जफर मसूद को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। उधर टक्कर के बाद ड्राइवर मौके से कार लेकर भाग रहा था। जिसका वीडियो भी सामने आया है, लेकिन पुलिस ने दौड़ा कर चालक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन चालक फरार हो गया। जबकि टक्कर मारने वाली कार को पुलिस ने ज़ब्त कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User