रिपोर्ट : विक्रम प्रजापति
गोमिया थाना में बकरीद पर्व को लेकर एक शांति समिति की बैठक रखी गई, जिसमें सभी गणमान्य व्यक्ति और प्रतिनिधि को बुलाया गया और बकरीद को शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए इसके बारे में सारी जानकारी दी गई और कानून द्वारा जारी किया गया निर्देशों का पालन करने को कहा गया, ताकि किसी प्रकार का कोई अप्रिय घटना ना हो सके और शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद मनाया जा सके। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने सरकार द्वारा जारी सभी कानूनी नियमों को विस्तार पूर्वक शांति समिति में आए सभी जनप्रतिनिधियों को बताया और उनका पालन करने को कहा। मौके पर उपस्थित सीओ और वीडियो सर ने भी कानून द्वारा संचालित नियमों द्वारा बकरीद मनाने की गुजारिश की और सभी को बकरीद की शुभकामनाएं दी। गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार ने यह आश्वासन दिया कि वह बकरीद पर्व में किसी भी तरह का हिंसक घटना नहीं होने देंगे और वह ग्रामीणों के साथ तत्पर खड़े रहेंगे ताकि किसी प्रकार का कोई अप्रिय घटना ना हो सके।











