रायबरेली में सुबह से हो रही भीषण बारिश के चलते एक मकान गिर गया। इस हादसे में एक गाय की मलबे के नीचे दबकर मौत हो गई। जबकि घोड़ी घायल हो गई और तांगा टूट गया, जिससे भारी नुकसान हुआ है। आपको बता दे कि आज दिनांक 3 अगस्त 2025 दिन रविवार को समय करीब 5:00 बजे रायबरेली जनपद के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटा घोसियाना में भारी बारिश के चलते एक मकान गिर गया। इस हादसे में मलबे के नीचे दबकर एक गाय की मौत हो गई। जबकि मलबे में दबाकर घोड़ी घायल हो गई वहीं घोड़ी में लगाने वाला तांगा भी टूट गया, जिसकी वजह से काफी नुकसान हो गया। इस्लाम उर्फ अब्दुल हक उर्फ कल्लू ने बताया कि का मकान आज बारिश के कारण गिर गया। किसी तरह से वह तांगा घोड़ी चल कर अपना जीवन यापन करते थे। जिसमें उनकी एक गाय की मौत हो गई और घोड़ी गंभीर रूप से मलबे के नीचे दबकर घायल हो गई। अब देखना यह है कि प्रशासन इस परिवार की मदद करने के लिए क्या कदम उठाता है क्या नहीं फिलहाल पीड़ित ने बताया है कि मकान गिरने से उसका काफी नुकसान हुआ है और जिला प्रशासन से मीडिया कर्मियों के माध्यम से मदद की गुहार लगाई है।











