टैंकरों से डीजल पेट्रोल चोरी करने वाले गैंग के 3 लोगों को पुलिस ने पकड़ा, हजारों लीटर फ्यूल बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्या

रायबरेली में पुलिस ने एक ऐसी चोरी की घटना को पकड़ा है। जिसे पुलिस अधीक्षक स्वयं अपनी निगरानी में टीम लगाकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गैंग के तीन लोगों को पकड़वाया है। यहां पेट्रोल पंप मालिकों की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने डीजल पेट्रोल टैंकरों से फ्यूल चोरी करने वाले गैंग को अपनी निगरानी में पकड़वाया हैं। अभी तक आरोपियों के नाम उजागर नहीं दिए गए हैं। पुलिस ने खाद्य सुरक्षा और रसद विभाग की संयुक्त टीम ने गुप्त रूप से पेट्रोल पंप मालिकों के साथ मिलकर इस गैंग को पकड़ा है। इस गैंग के कब्जे से हजारों लीटर डीजल पेट्रोल और ड्रम बरामद हुए हैं। बुधवार को समय करीब 4:30 बजे रायबरेली जनपद के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगागंज स्थित लखनऊ प्रयागराज हाईवे के मोदी स्कूल के पास डीजल पेट्रोल चोरी करने वाले गैंग के कब्जे से हजारों लीटर डीजल और पेट्रोल बरामद किया गया है। इस चोरी के डीजल और पेट्रोल को बंद पड़े एक रेस्टोरेंट में स्टोर किया जाता था।

WhatsApp Image 2025 04 30 at 8.06.45 PM

दरअसल पेट्रोल पंप मालिकों को टैंकर से मिलने वाले फ्यूल में लगातार कमी मिल रही थी। पेट्रोल पंप मालिकों ने एसपी मिलकर इसकी शिकायत की थी। माना जा रहा है,कि इस गोरखधंधे की जड़े काफी गहरी है। फिलहाल इस पूरी मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि पकड़े गए तीनों से गहनता से पूछताछ की जा रही है और मामले में जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Other Latest News

Leave a Comment