निःशुल्क आयुष्मान नेट परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया

रिपोर्ट : आयुष मौर्य

दिनांक 19 अप्रैल 2025 दिन शनिवार को प्रातः 10:00 बजे से 2:00 बजे तक ग्राम पंचायत सूरजपुर बनापार मुख्य पंचायत भवन में डॉक्टर अनूप सिंह कुशवाहा M.B.B.S, M.S.(ophthalmology) एवं उनकी टीम के साथ निःशुल्क नेत्र परीक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें उनके साथ उनकी टीम के द्वारा ग्राम पंचायत से लगने वाले ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया, जिसमें लोगों को नेत्र संबंधी रोगों की आधुनिक उपकरणों द्वारा विश्व स्तरीय जांच एवं ऑपरेशन की सुविधा के बारे में बताया गया।
लोगों मिलने वाली सुविधाएं :

  • Alcon फेको मशीन द्वारा मोतियाबिंद के ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है।
  • पर्दे की जांच, कॉन्टैक्ट लेंस, पुतली के घाव का उपचार।
  • नासूर पालक का अंदर जाना, बाहर न आना पालक के नीचे का ऑपरेशन एवं इलाज।
  • कमल भाई का संपूर्ण इलाज।
  • बच्चों के नेत्र रोग संबंधित सभी रोगों का इलाज।
  • चश्मा बनाने की सुविधा कोई उपलब्ध है।
WhatsApp Image 2025 04 19 at 10.08.48 PM

इस कैंप में आए हुए समस्त ग्रामीणों को निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गई, ऑपरेशन वाले मरीजों के लिए आने-जाने के लिए सुविधा भी फ्री उपलब्ध कराई गई। ऑपरेशन के लिए कुछ बातें और भी बताई गई जैसे की सभी राशन कार्ड धारकों का निशुल्क इलाज किया जाएगा, डॉक्टर की टीम के द्वारा मरीज को अवगत कराया गया कि शिविर में आते समय रोजी अपना आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड व आधार कार्ड अवश्य लाएं। रोगी को ऑपरेशन के लिए,रायबरेली नेत्र चिकित्सालय बैंक ऑफ़ बड़ौदा के ऊपर, गोल चौराहा (सुल्तानपुर रोड) रायबरेली ले जाया जाएगा । आयोजक ग्राम प्रधान रामसनेही के द्वारा डॉक्टर अनुज सिंह कुशवाहा एवं उनकी टीम का बहुत आभार एवं सम्मान व्यक्त किया गया ।इस निःशुल्क नेत्र प्रशिक्षण शिविर का आयोजन ग्राम प्रधान रामसनेही द्वारा किया गया।

Other Latest News

Leave a Comment