बोकारो थर्मल : 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डीवीसी बोकारो थर्मल परियोजना में योग शिविर का हुआ आयोजन

रिपोर्ट : भुनेश्वर प्रजापति

21 जून 2025, डीवीसी बीटीपीएस परियोजना में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डीवीसी स्टेशन क्लब में योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। वही कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि डीवीसी, बीटीपीएस के वरीष्ठ महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान सुशिल कुमार अरजरिया, महाप्रबंधक (एफजीडी) राजेश विश्वास, उपमहाप्रबंधक (प्रशा.) कालीचरण शर्मा, उपमहाप्रबंधक (स्वास्थ) डॉ. एस के झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया।

WhatsApp Image 2025 06 21 at 5.33.55 PM 1

योग प्रशिक्षक की भूमिका में धमेन्द्र कुमार, कनीय अभियंता, संरक्षा विभाग एवं सीआइएसएफ के जवान संयुक्त रूप से रहें। योग शिविर में डीवीसी के अधिकारी व कर्मचारियों में अजय केश, शशि शेखर, राकेश कुमार, मनीष चौधरी, प्रशांत कुमार, शैलेन्द्र कुमार, एम के चौधरी, सूरज तिवारी, सदन सिंह, प्रेम चन्द्र एक्का, ऐनुल हक अंसारी, राजेश कुमार, रवि कुमार, विनय कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल संचालन में प्रबंधक (मां.स.) सुनिल कुमार, उप प्रबंधक (मां.स.) एस ए अशरफ एवं शाहिद इकराम का विशेष योगदान रहा।

Other Latest News

Leave a Comment