युवती ने आत्महत्या की ठानते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा गुड बाय, सॉरी मम्मी पापा

रायबरेली मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसने भी सुना वह सभी आश्चर्यचकित रह गए। कुछ ही मिनट में यूपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती की जान को बचा लिया। नहीं तो बड़ी घटना को भी अंजाम दे सकती थी। दरसल थानाक्षेत्र के अंतर्गत देवानंदपुर में यहां की रहने वाली युवती ने खुद को मौत के हवाले करने की ठान ली युवती की जान इस लिये बच गई, क्योंकि उसने सुसाइड अटेम्पट से पहले अपने माता पिता को इंस्टाग्राम पर मैसेज छोड़ा था। युवती बीए की छात्रा है और परिजन उसकी मर्ज़ी के खिलाफ उसका विवाह करना चाहते हैं। युवती फिलहाल विवाह न करके आगे की पढ़ाई करना चाहती है। परिजनों ने जब उसकी बात नहीं मानी तो युवती ने आत्महत्या की ठानते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा गुड बाय, सॉरी मम्मी पापा। युवती ने जैसे ही यह मैसेज इंस्टाग्राम पर डाला मेटा ने तुरंत उसकी लोकेशन के साथ पूरी जानकारी पुलिस हेड क्वार्टर को शेयर कर दी। उधर डीजीपी राजीव कृष्ण ने भी बिना एक पल गँवाये एसपी रायबरेली को यह जानकारी दी। एसपी रायबरेली डॉक्टर यशवीर सिंह ने सम्बंधित थाना मिल एरिया को इसकी जानकारी दी। आपको बता दे कि बुधवार को मिल एरिया थाना के प्रभारी राजीव सिंह ने आठ मिनट के भीतर युवती के घर को ट्रेस करते हुए वहां पहुंचे और युवती की काउंसलिंग की। सीओ सदर अमित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि तुरंत रिस्पॉस से युवती की जान बच गई। जिस पर युवती के परिजनों में रायबरेली पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Other Latest News

Leave a Comment